Search This Blog

Thursday 7 January 2016

कल्पना की उड़ान


सुरमई अँखियों ने 
अरमानों के पंख लगा 
कल्पना की ऊंची उड़ान ली है 

सतरंगी इन्द्रधनुष पे झूलती 
बादलों को चूमती है 

धुंद में मुस्कराती सुर्ख 
गुलाब की पंखुड़ी हँसी है

रेशमी बादलों पे हो सवार 
घरोंदे की ख्वाइश की है 

सर्द हवा में ठिठुरती सी 
ठंडी आह भरी है 

पत्तियों पे फिसलती ओस 
मोती सी चमकी है 

गुलाबी होठों पे लहराती हँसी 
कोयल सी कुहुकी है 

कल्पना की उड़ान में उड़ती 
मीठे सपने नयनो में सजाती 
खुद अपनी ही बाँहों में सिमटी है 


~ ०८/०१/२०१६~ 


©Copyright Deeप्ती

No comments:

Post a Comment